जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
जयपुर, 19 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा ने राज्य में कथित तौर पर बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में सोमवार को यहां प्रदर्शन किया।
महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदडा की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा राज्य कार्यालय से लेकर सिविल लाइन फाटक तक पैदल मार्च करके विरोध-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की शुरूआत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे महिलाओं की सुरक्षा व बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार को चेताने का काम करती रहेंl
मूंदडा ने आरेाप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्वि हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं जिसका उदाहरण है कि पिछले छह महीने में दुष्कर्म की वारदात में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार में बहन-बेटियों में दहशत है और वह स्वयं को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।
भाषा पृथ्वी कुंज शफीक

Facebook


