भाजपा विधायक की धमकी, कहा- एक घंटे में कर देंगे NRC-CAA का विरोध करने वालों का सफाया, ये मोदी का भारत है

भाजपा विधायक की धमकी, कहा- एक घंटे में कर देंगे NRC-CAA का विरोध करने वालों का सफाया, ये मोदी का भारत है

भाजपा विधायक की धमकी, कहा- एक घंटे में कर देंगे NRC-CAA का विरोध करने वालों का सफाया, ये मोदी का भारत है
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: December 25, 2019 7:45 am IST

चंडीगढ़: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं, दूसरी ओर मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह देश की जनता से इस बात की अपील कर रहे हैं कि इस कानून से डरने की जरूरत नहीं है। इसी बीच हरियाणा से भाजपा विधायक ने इस कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा विधायक ने विरोध प्रदर्शन करने वालों का एक घंटे में सफाया करने की बात कही है। भाजपा विधायक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: 50 रुपए किलो में बेच रहे थे चोरी का प्याज, पुलिस ने दो आरोपी को दबोचा

दरअसल भाजपा विधायक लीला राम गुज्जर ने बुधवार को एक समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज यह जवाहरलाल नेहरू का हिंदुस्तान नहीं है। आज यह गांधी वाला हिंदुस्तान नहीं है। आज यह हिंदुस्तान है नरेंद्र मोदी जी का। मियां जी, अब यह हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी जी का है। अगर इशारा हो गया न तो एक घंटे में सफाया कर देंगे।

Read More: बंदूक की नोक पर पूर्व सरपंच के घर में लाखों की लूट, आंखों में पट्टी बांधकर परिवार को पीटा

इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि अगर मुस्लिम सोचते हैं कि उन्हें देश से निकालने के लिए यह षड्यंत्र है तो ऐसा उस कानून में कुछ भी नहीं है, लेकिन जिन्होंने अवैध तरीके से देश में प्रवेश किया है, उन्हें निश्चित तौर पर जाना होगा।

Read More: रोते हुए बोले- माफ कर दो DM अंकल, कान पकड़ कर घुटनों के बल हाथ जोड़कर छात्रों ने घंटों की विनती, जानिए ये मामला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"