भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा की आलोचना करने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा की आलोचना करने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा की आलोचना करने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 16, 2021 7:08 pm IST

बेंगलुरु, 16 मार्च (भाषा) कर्नाटक में मंगलवार को भाजपा के कई विधायकों ने अपनी ही पार्टी के विधायक बी. पाटिल यतनाल की आलोचना की और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

यतनाल पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की आलोचना कर रहे हैं।

भाजपा विधायकों ने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि विधायक दल की बैठक बुलाकर मुद्दे पर चर्चा की जाए।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एम पी रेणुकाचार्य, एम. विरूपक्षप्पा, ज्योति गणेश, शिवराज पाटिल और लिंगन्ना समेत कई विधायकों ने यतनाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में