BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एक और भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा ‘पहलगाम में पर्यटकों को मुकाबला करना चाहिए था’

हरियाणा के भाजपा सांसद जांगड़ा का विवादित बयान, कहा ‘पहलगाम में पर्यटकों को मुकाबला करना चाहिए था’

एक और भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा ‘पहलगाम में पर्यटकों को मुकाबला करना चाहिए था’
Deepak Sahu
Published: 24 May 2025 | 10:50 pmModified: 25 May 2025 | 12:08 am

भिवानी, 24 मई (भाषा) राज्यसभा सदस्य राम चंद्र जांगड़ा शनिवार को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि पर्यटकों को संघर्ष करना चाहिए था और आतंकी हमले में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं को ‘वीरांगना’ की तरह व्यवहार करना चाहिए था।

हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।

सांसद जांगड़ा यहां अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

जांगड़ा ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि अगर पर्यटकों ने अग्निवीर प्रशिक्षण लिया होता तो जान गंवाने वाले लोगों की संख्या कम होती।

भाजपा सांसद ने कहा कि जिन महिलाओं ने आतंकी हमले में अपने पतियों को खोया, उनमें तब 'वीरांगनाओं' के भाव की 'कमी' थी।

जांगड़ा ने कहा, “ वहां जो हमारी वीरांगनाएं बहन थीं, जिनकी मांग का सिंदूर छीन लिया गया, उनमें वीरांगनाओं को भाव ही नहीं थी, जोश नहीं था, जज्बा नहीं था। इसलिए हाथ जोड़कर गोली का शिकार हो गए।”

उन्होंने कहा, “लेकिन हाथ जोड़ने से कोई छोड़ता नहीं। हमारे आदमी वहां पर हाथ जोड़कर मारे गए।”

भाजपा सांसद ने कहा कि अगर हमले में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं ने होलकर का इतिहास पढ़ा होता तो कोई भी उनके सामने उनके पतियों को इस तरह नहीं मारता।

उन्होंने कहा, “अगर यात्री ट्रेनिंग पास किए होते तो तीन उग्रवादी 26 लोगों को नहीं मार सकते थे।”

भाजपा सांसद ने अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर प्रत्येक पर्यटक ने अग्निवीर का प्रशिक्षण लिया होता तो वे आतंकवादियों को घेर सकते थे और जान गंवाने वाले लोगों की संख्या भी कम होती।

जांगड़ा ने बाद में कहा कि पर्यटकों को आतंकवादियों से मुकाबला करना चाहिए था।

जांगड़ा ने बाद में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “बिल्कुल लड़ना चाहिए था। और अगर लड़ते, तो कम शहादत होती और कम लोग मारे जाते। हाथ जोड़ने से कौन छोड़ता है? वो तो मरने के लिए आए थे..वे तो आतंकवादी थे। उनके दिल में दया थोड़ी थी। अगर वे (पर्यटक) लड़ते, तो कम मौतें होती। वे आतंकवादी थे) लोगों को मारने के इरादे से आए थे।”

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: एक और भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा ‘पहलगाम में पर्यटकों को मुकाबला करना चाहिए था’

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm