भाजपा ने किया पलटवार, कहा- राफेल की जानकारी देकर पाकिस्तान की मदद कर रहे राहुल गांधी

भाजपा ने किया पलटवार, कहा- राफेल की जानकारी देकर पाकिस्तान की मदद कर रहे राहुल गांधी

भाजपा ने किया पलटवार, कहा- राफेल की जानकारी देकर पाकिस्तान की मदद कर रहे राहुल गांधी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: September 22, 2018 2:37 pm IST

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमला बोल रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगात हुए कहा कि राहुल गांधी राफेल की सभी जानकारियों को सार्वजनिक करवाकर पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने देश के लोकप्रिय नेता और ईमानदारी के प्रतीक प्रधानमंत्री मोदी को चोर कहा है आजाद भारत में आज तक किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसे शब्दों का प्रयोग किसी प्रधानमंत्री के लिए नहीं किया है राहुल गांधी बिना किसी गुण और काबिलियत के सिर्फ इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं कि वो गांधी परिवार से आते हैं। ऐसे में उनसे कोई और उम्मीद की भी नहीं जा सकती

यह भी पढ़ें : राहुल ने साधा केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना, कहा-देश पर थोपी जा रही है एक विचारधारा

प्रसाद ने कहा, ‘जो व्यक्ति भ्रष्टाचार, जमीन और शेयर की लूट में अपनी माता के साथ जमानत पर बाहर हो, जो अपने बहनोई के द्वारा जमीन लूटने पर खामोश रहे और जिसके पूरे परिवार ने बोफोर्स में घूस ली हो, उससे देश कोई अपेक्षा नहीं कर सकता। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘वो(राहुल गांधी) ये कह रहे हैं कि राफेल का दाम बता दो, ताकि दुश्मन चौकन्ना हो जाए वो राफेल की सभी जानकारी सार्वजनिक करवाकर पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं राहुल गांधी सभी हथियार सिस्टम की जानकारी सार्वजनिक कराने की बात पर जोर देकर भारत के दुश्मनों के हाथों खेल रहे हैं

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में