भाजपा संसदीय दल की बैठक बृहस्पतिवार को

भाजपा संसदीय दल की बैठक बृहस्पतिवार को

भाजपा संसदीय दल की बैठक बृहस्पतिवार को
Modified Date: December 6, 2023 / 07:46 pm IST
Published Date: December 6, 2023 7:46 pm IST

नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की बृहस्पतिवार को पहली बैठक होगी और इसमें तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किये जाने की संभावना है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल में पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। इसकी बैठक आम तौर पर सत्र के दौरान हर सप्ताह होती है।

बैठकों में, मोदी सहित इसके नेता संसद में एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक तथा राजनीतिक अभियानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बोलते हैं।

भाषा अमित प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में