भाजपा ने राजस्थान में 41 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की
भाजपा ने राजस्थान में 41 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की
जयपुर, नौ अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार को जारी की। कुल 41 नामों में सात मौजूदा सांसद के नाम शामिल हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से नई दिल्ली में यह सूची जारी गई।
इस सूची में जहां लोकसभा सांसद नरेंद्र कुमार, दिया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, भागीरथ चौधरी, देवजी पटेल व बालकनाथ शामिल हैं, वहीं राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा को भी भाजपा ने विधानसभा का टिकट दिया है ।
भाषा पृथ्वी कुंज रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


