नितिन नवीन को लेकर ‘फर्जी’ वीडियो पोस्ट करने पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
नितिन नवीन को लेकर ‘फर्जी’ वीडियो पोस्ट करने पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) भाजपा ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर नितिन नवीन के बारे में “मनगढ़ंत और गुमराह करने वाली” बातें पोस्ट करने के लिए कांग्रेस की निंदा की। पार्टी ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल ऐसी “ओछी हरकतें” इसलिए कर रहा है क्योंकि वह जनता का समर्थन हासिल नहीं कर पा रहा है।
यह घटना तब हुई जब कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में नवीन को आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंच करते हुए दिखाया गया था, जिससे यह संकेत मिला कि वह सावन के पवित्र महीने के दौरान कथित तौर पर मांसाहारी भोजन कर रहे थे।
वीडियो के परिचय में लिखा है, “संस्कारी पार्टी के अध्यक्ष सावन में…।”
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर वीडियो फुटेज पोस्ट करते हुए कहा, “मुंह में सनातन, भाषा में संस्कार… बाकी भाजपा का आचरण सामने है।”
कांग्रेस द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज का कैप्शन हिंदी में है: “संस्कारी पार्टी के अध्यक्ष सावन में…।”
वीडियो फुटेज को “पूरी तरह से मनगढ़ंत और गुमराह करने वाला” बताते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी “ओछी हरकतें” इसलिए कर रही है क्योंकि वह पूरी तरह से “निराशा और लगातार हार” का सामना कर रही है।
त्रिवेदी ने कहा, “कांग्रेस तथ्यों पर आधारित सच्चाई का सामना करने में पूरी तरह नाकाम रही है। उसे जनता का समर्थन जुटाने में लगातार असफलता मिली है। अपनी हार से उपजी निराशा और हताशा के कारण, अब वह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल झूठी, गुमराह करने वाली और पूरी तरह मनगढ़ंत पोस्ट फैलाने के लिए कर रही है।”
भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा, “यह न केवल राजनीतिक और नैतिक दृष्टिकोण से निंदनीय है, बल्कि कानूनी नजरिए से भी अत्यंत गंभीर मामला है।”
भाषा प्रशांत पवनेश
पवनेश

Facebook


