राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा : नृपेंद्र मिश्रा

राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा : नृपेंद्र मिश्रा

राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा : नृपेंद्र मिश्रा
Modified Date: August 20, 2026 / 10:03 pm IST
Published Date: August 20, 2026 10:03 pm IST

अयोध्या (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) अयोध्या के राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि मंदिर परिसर में शेष निर्माण कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है और सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 30 अक्टूबर तक एलएंडटी और टाटा के लोग भी अपना कार्य पूरा करके चले जाएंगे।’’

मिश्रा ने कहा कि राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा सभागार और संग्रहालय का निर्माण मुख्य मंदिर परिसर के पूरा होने के बाद भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम और संग्राहलय का काम मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

मिश्रा ने कहा कि संग्रहालय की सभी दीर्घाओं के लिए कथानक पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगला कदम इन कहानियों को वीडियो फॉर्म में बदलना होगा। आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञ यह काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि निर्माण और संबंधित कार्य पूरा होने के बाद भक्तों को फरवरी-मार्च 2027 के बाद संग्रहालय में जाने की अनुमति दी जाएगी।

मिश्रा ने कहा कि मंदिर परिसर के चारों ओर की चारदीवारी दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है।

उन्होंने यह भी कहा कि एलएंडटी, टाटा और परियोजना से जुड़े अन्य आपूर्तिकर्ताओं को किए गए भुगतान की मंदिर ट्रस्ट की बैठक के दौरान विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक


लेखक के बारे में