BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भाजपा ने झारखंड में ‘बिगड़ती’ कानून-व्यवस्था के लिए झामुमो-कांग्रेस सरकार की आलोचना की

भाजपा ने झारखंड में ‘बिगड़ती’ कानून-व्यवस्था के लिए झामुमो-कांग्रेस सरकार की आलोचना की

भाजपा ने झारखंड में ‘बिगड़ती’ कानून-व्यवस्था के लिए झामुमो-कांग्रेस सरकार की आलोचना की
Bhasha
Published: 25 Jan 2025 | 9:10 pmModified: 25 Jan 2025 | 9:10 pm

जमशेदपुर, 25 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में कानून व्यवस्था बदहाल होने और झामुमो नीत सरकार की 'अक्षमता' के कारण प्रदेश में माओवादी गतिविधियां 'बढ़ने' का आरोप लगाया।

झारखंड भाजपा प्रमुख डॉ. रवींद्र राय ने शुक्रवार शाम यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि चरमपंथी और आपराधिक गतिविधियों में ‘उछाल’ तथा राज्य के अधिकारियों का ‘बेपरवाह रवैया’ चिंता का विषय है।

उन्होंने आरोप लगाया, ''झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के शासन में बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा अधिकारियों की अकुशलता ने झारखंड को अपराधियों का अड्डा बना दिया है।''

राय ने (राज्य की) मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल उठाये, जिसके कारण वन और ग्रामीण क्षेत्रों में माओवादी ताकतें फिर से उभर रही हैं।

उन्होंने दावा किया, 'पुलिस द्वारा नक्सलियों को मार गिराना और छापेमारी के दौरान एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों की बरामदगी यह दर्शाती है कि झामुमो नीत सरकार के शासन में गैरकानूनी समूहों ने अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं।'

भाजपा नेता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार पर कानून-व्यवस्था कायम रखने में 'बुरी तरह विफल' होने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य की राजधानी रांची, धनबाद और जमशेदपुर में आपराधिक घटनाएं 'बढ़ गई हैं'।

उन्होंने कहा, 'यदि स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो भाजपा के पास सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।'

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भाजपा ने झारखंड में ‘बिगड़ती’ कानून-व्यवस्था के लिए झामुमो-कांग्रेस सरकार की आलोचना की

People also search for:BJPJharkhandjharkhand bjp
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm