BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Operation Sindoor Tiranga Yatra: ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की कामयाबी पर BJP देशभर में निकालेगी ‘तिरंगा यात्रा’.. लोगों को बताएगी भारतीय सेना की उपलब्धियां

7 मई की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना …

BJP Tiranga Yatra on Operation Sindoor

BJP Tiranga Yatra on Operation Sindoor

satya prakash
Published: 12 May 2025 | 6:46 pmModified: 12 May 2025 | 6:46 pm
HIGHLIGHTS
  1. भाजपा 13 से 23 मई तक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकालेगी।
  2. ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने नौ आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।
  3. सेना ने ड्रोन हमलों को नाकाम कर आतंकियों और सैन्य ठिकानों पर सटीक वार किए।

BJP Tiranga Yatra on Operation Sindoor: नई दिल्ली: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाये ऑपरेशन सिन्दूर को फिलहाल सीजफायर के बाद रोक दिया गया है। इस मसले पर दोनों देशों के सैन्य अभियान के महानिदेशक (डीजीएमओ) चर्चा कर रहे है। सेना ने अपने इस पूरे ऑपरेशन को सफल बताते हुए दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तानी सेना के ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम करते हुए आतंकियों के बेस कैम्प और पाक सेना के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस तरह सेना ने दावा किया है कि ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा है।

Read More: Indian Army Press Conference: अपने नुकसान के लिए पाक खुद जिम्मेदार, ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की PC, कहा- ‘हमने मेड इन चाइना मिसाइलों को मार गिराया’ 

वही सेना के इस कामयाब ऑपरेशन और पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई से गदगद सत्ताधारी दल भाजपा देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। भाजपा कल यानी 13 मई से 23 मई तक तिरंगा यात्रा निकलकर देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों के बारे में बताएगी।

सेना ने जारी किया प्रेसनोट

BJP Tiranga Yatra on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद देश की सेना ने इस पूरे सैन्य अभियान पर विस्तार से रिपोर्ट पेश की है। सेना ने इस संबंध में एक डिटेल प्रेसनोट जारी किया है।

अपने प्रेसनोट में उन्होंने बताया है कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। पाकिस्तान समर्थित हमलावरों ने एक गांव में धावा बोला था। आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछा और उनकी हत्या कर दी, जिसके परिणामस्वरूप 26 लोगों की मौत हो गई।

सेना ने आगे बताया है कि, यह हमला देश में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का यह स्पष्ट प्रयास था। हालांकि इसके जवाब में, भारत ने हमले के पीछे के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसके जवाब में पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई और उन्होंने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और गोलाबारी का इस्तेमाल किया जिसमे जम्मू में शंभू मंदिर, पुंछ में गुरुद्वारा और ईसाई कॉन्वेंट पर हमला किया गया। सेना ने अपने नोट में बताया है कि, ये अचानक किए गए हमले नहीं थे। यह हमला भी भारत की एकता को तोड़ने की योजना का हिस्सा थे। पढ़ें पूरा प्रेसनोट..

Operation Sindoor Leadership1 by satya sahu on Scribd

क्या पाकिस्तान के परमाणु बेस थे निशाने पर?

BJP Tiranga Yatra on Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल ए.के. भारती ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादियों को निशाना बनाना था, न कि पाकिस्तानी सेना या पाकिस्तानी नागरिकों से भिड़ना।

प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, एयर मार्शल भारती ने कहा, “हमारी लड़ाई आतंकवादियों से है, हमारी लड़ाई पाकिस्तानी सेना या पाकिस्तानी नागरिकों से नहीं है, इसलिए हम अपने लक्ष्य को लेकर बहुत स्पष्ट हैं।” एयर मार्शल ने जोर देकर कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सटीक हमलों के माध्यम से अपनी प्रभावशीलता का प्रदर्शन किया।

Target on Pakistan Nuclear Bases: उन्होंने आगे बताया कि, “हमारी जवाबी प्रणाली और प्रशिक्षित वायु रक्षा ऑपरेटर पूरी तरह से सक्षम हैं, और हमारे देश की स्वदेशी क्षमता ने अपनी प्रभावशीलता साबित कर दी है। यह प्रदर्शित हो चुका है कि चाहे कोई भी तकनीक सामने आए, हम उसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। बहुत अधिक शब्दों की आवश्यकता नहीं है, आपने अपनी आँखों से देखा है कि हमने क्या परिणाम दिए हैं,”

आधुनिक युद्ध की विकसित होती प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए, एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि भविष्य के संघर्ष पिछले संघर्षों से काफी भिन्न होंगे और उन्होंने लगातार बदलते युद्धक्षेत्र में विरोधियों से आगे रहने के महत्व पर जोर दिया।

BJP Tiranga Yatra on Operation Sindoor: ए.के. भारती ने बताया कि, “यह एक अलग तरह का युद्ध था और ऐसा होना तय है। भगवान न करे, लेकिन अगर हम एक और युद्ध लड़ते हैं, तो वह इस युद्ध से बिल्कुल अलग होगा। यह एक बिल्ली और चूहे का खेल है, और हमें विरोधियों को हराने के लिए समय से आगे रहना होगा,”

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत ने किराना हिल्स पर हमला किया है, तो एयर मार्शल ए.के. भारती ने जवाब दिया, “हमें यह बताने के लिए धन्यवाद कि किराना हिल्स में कुछ परमाणु प्रतिष्ठान हैं, हमें इसके बारे में पता नहीं था। जो कुछ भी है, लेकिन हमने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है।”

Read Also: DGMO Press Conference: ‘दीवार जैसा है भारत का एयर डिफेंस सिस्टम, इसे भेदना नामुमकिन..’ सेना ने सुनाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की इनसाइड स्टोरी

सफल रहा ऑपरेशन सिन्दूर

इस बीच, 7 मई की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 नागरिक मारे गए थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP Tiranga Yatra on Operation Sindoor

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm