मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे के बावजूद भाजपा पदयात्रा जारी रखेगी
मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे के बावजूद भाजपा पदयात्रा जारी रखेगी
बेंगलुरु, 29 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रायचूर से बल्लारी तक एक सितंबर से शुरू होने वाली अपनी पूर्व-निर्धारित 10 दिवसीय पदयात्रा जारी रखेगी। पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु ने शनिवार को यह जानकारी दी।
महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में 2024 में 89 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों के कारण योजना और सांख्यिकी मंत्री बी. नागेंद्र के शुक्रवार को इस्तीफे के बावजूद, भाजपा ने अपनी योजना पर आगे बढ़ने का फैसला किया।
श्रीरामुलु ने कहा कि पदयात्रा एक सितंबर को लिंगसुगुर से शुरू होगी और नौ विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 10 सितंबर को बल्लारी में समाप्त होगी।
इस मार्च की घोषणा पहले बल्लारी ग्रामीण विधायक नागेंद्र के इस्तीफे की मांग के अभियान के तौर पर की गई थी।
श्रीरामुलु ने कहा, “सरकार की खासियत यह है कि उसने आज उन्हीं आरोपों पर दूसरी बार इस्तीफा स्वीकार किया है।”
उन्होंने कहा कि मार्च बल्लारी शहर में समाप्त होने से पहले मास्की, सिंधनूर, हंचनल कैंप, कनकगिरी, गंगावती, कंपली, संदुर और बल्लारी ग्रामीण से होकर गुजरेगा।
श्रीरामुलु ने विधानसभा में भाजपा और जद(एस) विधायकों के विरोध-प्रदर्शन को नागेंद्र के इस्तीफे के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा, “उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि एक मंत्री लगभग 25 दिनों के भीतर इस्तीफा दे दे।”
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप

Facebook


