भाजपा राजधानी के सरकारी स्कूलों को करना चाहती है बंद, उपमुख्यमंत्री के दावे से मची खलबली

दिल्ली सरकार के स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार की ‘‘नयी मनगढ़ंत कहानी बुनने’’ लगी है, BJP wants closure of govt schools

भाजपा राजधानी के सरकारी स्कूलों को करना चाहती है बंद, उपमुख्यमंत्री के दावे से मची खलबली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: August 27, 2022 10:27 pm IST

नयी दिल्ली। Manish Sisodia news :  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दावा किया कि आबकारी नीति मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को उनके खिलाफ कुछ नहीं मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें निशाना बनाने के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार की ‘‘नयी मनगढ़ंत कहानी बुनने’’ लगी है।

यह भी पढ़ेंः  अनुष्का सेन ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, बोल्डनेस पर फ़िदा हुए फैंस

सिसोदिया ने भाजपा को ‘निरक्षरों की पार्टी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में निजी स्कूलों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए कम से कम 72,000 सरकारी स्कूल बंद कर दिये गये हैं।

यह भी पढ़ेंः  खेत में मिली मासूम की सिर कटी लाश, इलाके में फैली सनसनी, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Manish Sisodia news  : उनके इन दावों से एक दिन पहले ही उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण की जांच संबंधी केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने में ढाई साल से अधिक की देरी पर मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी।

Manish Sisodia news : सतर्कता सचिव ने फरवरी, 2020 में सीवीसी को यह रिपोर्ट भेजी थी जिसमें परियोजना के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता और प्रक्रियागत खामियां पायी गयी थी। सतर्कता सचिव ने सीवीसी से आगे की जांच एवं कार्रवाई पर उसकी राय मांगी थी।

यह भी पढ़ेंः  UP NHM CHO ADMIT CARD : कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

सिसोदिया ने कहा, ‘‘ शराब के मुद्दे को छोड़कर उन्होंने अब कल से दिल्ली सरकार के विद्यालय भवनों के निर्माण में घोटाले की मनगढ़ंत कहानी बनानी शुरू कर दी है।’’ हालांकि उन्होंने उपराज्यपाल द्वारा मुख्य सचिव को दिये गये निर्देश का जिक्र नहीं किया।

और भी है बड़ी खबरें…

 

 


लेखक के बारे में