दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति में कमी के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Ads

दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति में कमी के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 08:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शहर के कुछ इलाकों में कथित तौर पर जल आपूर्ति में कमी के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को झंडेवालान स्थिति दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्यालय के निकट धरना दिया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं करा सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।

गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शहर की आधी से ज्यादा कालोनियां और बस्तियां पानी की आपूर्ति से वंचित हैं। केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि जब उनकी सरकार 93 फीसदी कालोनियों में पाइपलाइन बिछाने का दावा करती है तो फिर पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही।’’

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दावा किया कि आप सरकार चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति करने का वादा कर सत्ता में आई थी लेकिन लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद