चुनावी हार तय देखकर विरोधियों के ठिकानों पर छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा हथियार : राहुल गांधी

Ads

चुनावी हार तय देखकर विरोधियों के ठिकानों पर छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा हथियार : राहुल गांधी

  •  
  • Publish Date - April 2, 2021 / 11:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनावी हार तय देखकर विरोधियों के यहां छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा हथियार है।

Read More: IBC24 की खबर का असर, 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, पानी की टंकी में बच्चों के नहाने का प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब द्रमुक ने कहा है कि पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन की बेटी सेंथामराई के चेन्नई स्थित आवास पर आयकर अधिकारियों द्वारा ‘तलाशी’ ली गई और यह कार्रवाई ‘राजनीतिक उद्देश्य’ से प्रेरित है।

Read More: धड़ल्ले से बिक रहा है गांजा, तो खेतों में खुलेआम खिलाया जा रहा जुआ-सट्टा

अभी तक आयकर अधिकारियों ने इस तलाशी की न तो पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘चुनावी हार आसन्न देखकर विरोधियों के यहां छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा हथियार है।’’

Read More: CG Lockdown: रायपुर में 6 से 14 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन की खबरें फर्जी, IBC24 के स्क्रीनशॉट में छेड़छाड़ कर किया जा रहा वायरल