AP Assembly Election Result 2024: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक, इतनी सीटों पर खिला कमल, देखिए आंकड़ें

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक, इतनी सीटों पर खिला कमल, BJP's hat-trick in Arunachal Pradesh, lotus bloomed on these many seats

AP Assembly Election Result 2024: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक, इतनी सीटों पर खिला कमल, देखिए आंकड़ें

Lok Sabha Election Result 2024

Modified Date: June 3, 2024 / 12:53 am IST
Published Date: June 2, 2024 1:56 pm IST

ईटानगर : BJP’s hat-trick in Arunachal Pradesh भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है।

Read More : Fact Check : सऊदी अरब ने पीएम मोदी के सम्मान में बनवाई सोने की मूर्ति! वायरल दावे की सच्चाई जानें यहां 

BJP’s hat-trick in Arunachal Pradesh अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था। भाजपा ने 50 सीट में से 34 सीट जीत ली है और वह दो पर आगे है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू निर्विरोध जीतने वाले 10 उम्मीदवारों में से एक हैं। भाजपा ने 2019 में 41 सीट पर जीत हासिल की थी।

Read More : IBC24 Fact Check: मतदान के बीच पवन सिंह ने दिया बीजेपी को समर्थन ?, वायरल हुआ ट्वीट, जानें क्या है इसके पीछे की हकीकत

नेशनल पीपुल्‍स पार्टी (एनपीपी) ने चार सीट पर जीत हासिल की और वह एक सीट पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल ने दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की। इनके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों से जीत हासिल की।

इस बार देश में बनेगी किसकी सरकार? पीएम के तौर पर कौन है आपकी पसंद? आप भी दें अपनी राय IBC24 के एग्जिट पोल सर्वे में

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsAp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।