भाजयुमो ने शबरिमला से सोना गायब होने के मामले को लेकर केरल विधानसभा तक मार्च निकाला

भाजयुमो ने शबरिमला से सोना गायब होने के मामले को लेकर केरल विधानसभा तक मार्च निकाला

भाजयुमो ने शबरिमला से सोना गायब होने के मामले को लेकर केरल विधानसभा तक मार्च निकाला
Modified Date: February 3, 2026 / 02:25 pm IST
Published Date: February 3, 2026 2:25 pm IST

तिरुवनंतपुरम, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने शबरिमला से सोना गायब होने के मामले में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को यहां केरल विधानसभा तक मार्च निकाला।

पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मार्च को विधानसभा परिसर से कुछ मीटर पहले अवरोधक लगाकर रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों ने जब अवरोधक हटाने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

पुलिस कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

बाद में, पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर यातायात अवरुद्ध कर दिया।

पुलिस कार्रवाई में घायल हुए कम से कम तीन कार्यकर्ताओं को अस्पताल ले जाते हुए देखा गया।

भाषा

सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में