Kisan Samman Nidhi Hike: किसानों को बड़ी सौगात, अब सालाना खाते में आएंगे 9000 रुपए, राज्य सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
Kisan Samman Nidhi Amount Hike: किसानों को बड़ी सौगात, अब सालाना खाते में आएंगे 9000 रुपए, राज्य सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
Kisan Samman Nidhi Hike | Photo Credit: IBC24
- बिहार सरकार ने किसानों को सालाना 3,000 रुपये अतिरिक्त देने का ऐलान किया
- अब किसानों को पीएम किसान योजना + राज्य योजना मिलाकर कुल 9,000 रुपये सालाना मिलेंगे
- यह घोषणा एनडीए के चुनावी संकल्प पत्र के वादे को पूरा करती है
पटना: Kisan Samman Nidhi Amount Hike किसानों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य सरकार ने अब किसान सम्मान निधि योजना की राशि में बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद अब प्रदेश के सभी किसानों को साल में 3 हजार रुपए एक्स्ट्रा मिलेगा।
किसानों को बड़ी सौगात
Kisan Samman Nidhi Amount Hike in Bihar दरअसल, बिहार के नीतीश सरकार ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने सदन में कुल 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। बिहार सरकार के वित्तीय बजट में युवा से लेकर हर वर्ग के लोगों तक ध्यान रखा गया। साथ ही सरकार ने किसानों के लिए भी पिटारा खोल दिया। नीतीश सरकार ने किसानों के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत प्रदेश के सभी किसानों को साल में 3000 रुपये एक्स्ट्रा मिलेंगे। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि की मौजूदा राशि के साथ ही डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
NDA ने चुनावी संकल्प पत्र में किया था वादा
आपको बता दें कि साल 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में यह वादा किया था। संकल्प पत्र में लिखा था कि कर्पूरी ठाकुर के नाम से किसानों के लिए नई योजना शुरू करने का वादा किया था। एनडीए ने संकल्प किया था कि अगर वह दोबारा सत्ता में आते हैं तो पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले लाखों किसानों को साल में 3000 रुपये अतिरिक्त देंगे।
अब किसानों के खाते में आएंगे 9 हजार रुपए
बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले ही किसानों के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार रुपए दी जाती है। एक किस्त में 2 हजार रुपए ट्रांसफर की जाती है। लेकिन अब बिहार की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर के नाम पर अलग से किसान को 3 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। जिसके बाद अब बिहार के किसानों के खाते में 9 हजार रुपए आएंगे।
इन्हें भी पढ़े:-
- Rahul Gandhi on US Trade Deal: ‘PM मोदी पर अमेरिका का जबरदस्त दबाव’, यूएस ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा हमला, गिनाए ‘प्रेशर प्वाइंट्स’
- EPFO 3.0 Update: अब PF निकालना हुआ सुपरफास्ट! EPFO 3.0 के बाद चुटकियों में ऐसे मिलेगा पूरा पैसा, जानिए नया अपडेट
- India US Trade Deal: ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ हुआ धोखा ? प्रियंका और राहुल गांधी ने उठाए सवाल, राहुल बोले-मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है….

Facebook


