ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नाव पलटी, 10 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नाव पलटी, 10 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नाव पलटी, 10 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया
Modified Date: April 10, 2026 / 03:51 pm IST
Published Date: April 10, 2026 3:51 pm IST

खंडवा, 10 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में शुक्रवार को नाव पलटने के बाद 10 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब नाव में सवार श्रद्धालु भगवान शिव के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की परिक्रमा कर रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘ओंकार मठ और नागर घाट के बीच लकड़ी की नाव के नीचे चट्टान आ जाने से नाव असंतुलित होकर पलट गई। सभी 10 श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी।’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर राज्य आपदा मोचन बल और स्थानीय गोताखोरों ने श्रद्धालुओं को नर्मदा नदी में डूबने से बचा लिया।

उन्होंने बताया, ‘बचाए गए श्रद्धालुओं में से दो लोगों ने घबराहट और पेट में पानी जाने की शिकायत की। प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से एक महिला को सनावद के अस्पताल भेजा गया है।’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी 10 श्रद्धालु झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं।

भाषा

सं, हर्ष रवि कांत


लेखक के बारे में