पति-पत्नी के शव इंदिरा गांधी नहर में मिले

Ads

पति-पत्नी के शव इंदिरा गांधी नहर में मिले

  •  
  • Publish Date - June 1, 2022 / 10:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

जयपुर, एक जून (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में बुधवार को इंदिरा गांधी नहर में एक दंपति के शव मिले।

पुलिस ने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार दंपति सोमवार को हनुमानगढ में गुरूद्वारे गये थे। उन्होंने बताया कि दोनों के शव बुधवार को इंदिरा गांधी नहर में मिले। पति-पत्नी तलवाडा झील थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान हरपाल सिंह (21) और उनकी पत्नी मनजीत कौर (20) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा कुंज अमित

अमित