राजस्थान के अलवर जिले में पानी से भरे गड्ढे में मिले दो भाइयों के शव

Ads

राजस्थान के अलवर जिले में पानी से भरे गड्ढे में मिले दो भाइयों के शव

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 09:03 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 09:03 PM IST

जयपुर, 16 मार्च (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में रविवार शाम से लापता दो नाबालिग भाइयों के शव सोमवार को खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिले।

घटना रसूलपुर गांव की है, जहां मनीष (15) और संदीप (12) खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने पहले आस-पास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

सोमवार को कुछ गांववालों ने शेखपुर वन क्षेत्र के पास खेतों में पानी से भरे गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े और चप्पल देखे और तलाश शुरू की, जिसके बाद दोनों के शव पानी से निकाले गए।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि संभवतः खेलते समय दोनों भाई फिसलकर पानी से भरे गड्ढे में डूब गए।

घटना की जानकारी मिलने पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा गांव पहुंचे, शोकाकुल परिवार से मिले और संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया और अधिकारियों को विस्तृत जांच करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब