यमुना से दो और लड़कों के शव बरामद : पुलिस

Ads

यमुना से दो और लड़कों के शव बरामद : पुलिस

  •  
  • Publish Date - April 15, 2022 / 12:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में यमुना नदी से बृहस्पतिवार को दो और शव बरामद किए गए। एक दिन पहले चार लड़के कालिंदी कुंज के समीप खेलने गए थे और नदी में डूब गए थे।

पुलिस ने बताया कि बचाव दलों ने नदी से मोहम्मद अली (11) और उसके रिश्ते के भाई साहिल (13) के शव बरामद किए और रिहान (13) का पता लगाने के लिए तलाश चल रही है।

बुधवार को यमुना से फरमान (13) का शव बरामद किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि ये लड़के नदी के समीप खेलने गए थे, लेकिन जब वे घर नहीं लौटे तो अली के पिता ने कालिंदी कुंज पुलिस थाने को सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) ईशा पांडेय ने कहा, ‘‘बचाव दलों ने अभी तक नदी से फरमान, मोहम्मद अली और साहिल के शव बरामद किए हैं।’’

उन्होंने बताया कि बचाव दल अब भी रिहान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाषा गोला संतोष

संतोष