कानपुर में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव

कानपुर में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव

कानपुर में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव
Modified Date: September 19, 2026 / 07:49 pm IST
Published Date: September 19, 2026 7:49 pm IST

कानपुर (उप्र), 19 सितंबर (भाषा) कानपुर में महाराजपुर क्षेत्र में शनिवार को एक युवती और एक युवक के शव रेल पटरी के पास पेड़ से लटके मिले। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे सुभौली गांव के पास किसानों ने शव देखे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार एक ही साड़ी के दोनों छोर से अलग-अलग फंदे बनाकर एक ही डाल से दोनों के शव लटके मिले थे।

अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) शिवा सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान के प्रयास शुरू किए। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच करके साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मौके के पास मिले एक पॉलिथीन बैग में मोटरसाइकिल की चाबी, युवती का आधार कार्ड, सिम निकला हुआ कीपैड मोबाइल फोन और 4,200 रुपये नकद मिले।

पुलिस के अनुसार आधार कार्ड से युवती की पहचान उन्नाव निवासी मालती (27) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार उसकी बहन ने बताया कि मालती की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी तथा युवक की पहचान ओम के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच और मालती के परिजनों से बातचीत में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित


लेखक के बारे में