हल्द्वानी में युवक-युवती के शव मिले, हत्या की आशंका

Ads

हल्द्वानी में युवक-युवती के शव मिले, हत्या की आशंका

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 12:51 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 12:51 PM IST

हल्द्वानी, 12 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को एक युवक और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मंडी परिसर के गल्ला मंडी क्षेत्र में मिले इन शवों के सिर को पत्थर से कुचले जाने के निशान हैं और यह देखकर प्रथमदृष्टया लगता है कि उनकी हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती की उम्र करीब 24-25 साल है ।

शवों के बारे में सूचना मिलने के बाद हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक (नगर) मनोज कत्याल सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया ।

कत्याल ने कहा कि प्रथमदृष्टया युवक और युवती की पत्थरों से कुचल कर हत्या किए जाने की आशंका है ।

उन्होंने बताया कि शवों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है लेकिन मौके से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है ।

कत्याल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

भाषा सं दीप्ति सिम्मी

सिम्मी