नोएडा में शव बरामद

नोएडा में शव बरामद

नोएडा में शव बरामद
Modified Date: May 12, 2023 / 10:40 pm IST
Published Date: May 12, 2023 10:40 pm IST

नोएडा, 12 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव के पास शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का लहूलुहान शव उसकी गाड़ी में मिला है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान बिजेंद्र (35) के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मरने वाला इंजीनियर काफी दिनों से अवसाद में था और उसने हाथ का नस काटकर आत्महत्या कर ली ।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में