जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद
Modified Date: September 12, 2026 / 12:26 pm IST
Published Date: September 12, 2026 12:26 pm IST

जम्मू, 12 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान शव सुदूरवर्ती सेओजधर जंगल में मिला जो डोडा की भद्रवाह घाटी और उधमपुर तथा कठुआ जिलों के बीच में अवस्थित है।

पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप भाग सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते। विशेष अभियान समूह (एसओजी) डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकवादी के अवशेष बरामद किए हैं, जिसे पहले एक संयुक्त अभियान में मार गिराया गया था। अवशेष के नजदीक से रात में देखने में सक्षम उपकरण एम4 भी बरामद की गई है।’’

भाषा सुरभि धीरज

धीरज


लेखक के बारे में