नोएडा के एक उद्यान में मिला महिला का शव

नोएडा के एक उद्यान में मिला महिला का शव

नोएडा के एक उद्यान में मिला महिला का शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: November 22, 2020 8:08 am IST

नोएडा, 22 नवंबर (भाषा) थाना सूरजपुर क्षेत्र के सेक्टर 142 स्थित एक उद्यान में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि रविवार सुबह थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 142 के पास पार्क में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मृतका का चेहरा क्षत-विक्षत है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उपायुक्त ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

भाषा सं. मानसी

मानसी


लेखक के बारे में