रोहिणी मेट्रो स्टेशन पर बम की धमकी भरी कॉल अफवाह निकली, एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया
रोहिणी मेट्रो स्टेशन पर बम की धमकी भरी कॉल अफवाह निकली, एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) रोहिणी सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम बम की धमकी वाले एक फोन कॉल से सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया, लेकिन गहन जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मेट्रो स्टेशन पर बम होने की आशंका के संबंध में शाम लगभग 5:30 बजे सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते के जवान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और परिसर की व्यापक तलाशी ली।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।”
जांच के दौरान पुलिस ने फर्जी कॉल करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
पुलिस ने बताया कि स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया और मेट्रो स्टेशन पर सामान्य परिचालन बिना किसी बाधा के जारी रहा।
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप

Facebook


