Bomb Threat Mails Accused: ये शख्स भेज चुका है 1000 से ज्यादा धमकियों वाला ई-मेल.. करता था बम से उड़ाने का दावा, अब पुलिस के सामने बताई वजह
Bomb Threat Mails Accused Srinivas Louis: 1000 से ज्यादा फर्जी बम धमकी ईमेल भेजने वाला आरोपी श्रीनिवास लुईस गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाली वजह आई सामने।

Bomb Threat Mails Accused Srinivas Louis
- 1000 से ज्यादा धमकी ईमेल भेजे
- जमीन विवाद से उपजा गुस्सा
- दिल्ली पुलिस ने आरोपी पकड़ा
नई दिल्ली: देश के कई महत्वपूर्ण संस्थानों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1000 से अधिक फर्जी संदेश भेजने के लिए जिम्मेदार 47 साल के श्रीनिवास लुईस ने दिल्ली पुलिस के पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किये है। (Bomb Threat Mails Accused Srinivas Louis) साथ ही उसने धमकी भरे मैसेज और ई-मेल्स भेजने की वजह भी पुलिस को बताई है।
क्यों भेजता था धमकियों वाला फर्जी सन्देश?
दरअसल पूछताछ में आरोपी श्रीनिवास लुईस ने बताया कि, कर्नाटक के मैसूरु में भूमि विवाद में उसके पिता को उनका हिस्सा न मिलने के बाद वह ज्यूडिशरी के खिलाफ गहरी नाराजगी रखता था। यही वजह है कि, वह परेशान होकर इस तरह के सन्देश फैलाता था।
सहायक प्रोफेसर के तौर पर कर चुका है काम
बहरहाल इस पूछताछ के बाद श्रीनिवास लुईस को दिल्ली पुलिस की 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। लुईस को सोमवार को मैसूरु के उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि लुईस के पिता कर्नाटक के मैसूरु में एक भूमि विवाद मामले में फंसे हुए थे और उन्हें संपत्ति में उनका हिस्सा नहीं मिल रहा था। (Bomb Threat Mails Accused Srinivas Louis) अपने पिता को न्याय न मिलने के कारण आरोपी को न्यायिक व्यवस्था से गहरा असंतोष था और इसलिए उसने कानून की पढ़ाई करने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने सहायक प्रोफेसर के रूप में काम किया।
पकिस्तान को भी दी थी धमकियां
उसके द्वारा भेजे गए ज्यादातर ईमेल और संदेश मोबाइल फोन से भेजे गए थे। वह अपने आईपी एड्रेस को छिपाने में माहिर था, जिससे उसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था। दिल्ली और भारत के अन्य शहरों में फर्जी ईमेल भेजने के अलावा, उसने पाकिस्तान के कुछ शहरों में भी ईमेल भेजे थे। कई शहरों की अदालतों के अलावा, सुप्रीम कोर्ट भी उसके निशाने पर था। वह दिन में कई बार और एक साथ कई स्थानों पर ईमेल भेजता था। अधिकांश ईमेल कन्नड़ या अंग्रेजी में लिखे और भेजे गए थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेने के लिए मैसूरु गई है।
माँ के साथ रहता था आरोपी
गिरफ्तारी के डर से वह अक्सर अपना ठिकाना बदलता रहता था। उसके परिवार में केवल उसकी माँ है, जो उसके साथ रहती है। (Bomb Threat Mails Accused Srinivas Louis) दिल्ली पुलिस द्वारा की गई जांच और तकनीकी निगरानी के बाद यह गिरफ्तारी की गई।
पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।
VIDEO | Delhi: Informing about arrest of a man who used to send hoax bomb threats, DCP Sachin Sharma says, "In last few months, courts were receiving bomb threat mails frequently, we made a team to apprehend the person, the team got a technical input, and the team got a success,… pic.twitter.com/atQujN6pmG
— Press Trust of India (@PTI_News) March 30, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची
अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत
मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया
तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया
झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद
ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उसे 1000 से अधिक फर्जी बम धमकी ईमेल भेजने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Man Behind 1000+ Bomb Threat Emails Arrested as Srinivas Louis Reveals Shocking Motive During Police Interrogation

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm