तेलंगाना उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद अफवाह निकली

Ads

तेलंगाना उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद अफवाह निकली

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 06:31 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 06:31 PM IST

हैदराबाद, तीन मार्च (भाषा) तेलंगाना उच्च न्यायालय को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल भेजा गया। परिसर की गहन तलाशी के बाद इसे अफवाह घोषित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ईमेल में चेतावनी दी गई थी कि ‘‘अदालत परिसर में आरडीएक्स रखा गया है, जिसमें विस्फोट हो जाएगा।’’

चारमीनार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बम निरोधक दस्ते के साथ परिसर की गहन तलाशी ली और कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप