राजगढ़ः Rajgarh Iftar Party Controversy: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पचोर थाने के जाटव मोहल्ला क्षेत्र में मुख्य सड़क पर आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के चलते सड़क से गुजरने के दौरान पार्षद के भाई और उनके कुछ साथियों के साथ कहासुनी हो गई, जो बाद में गाली-गलौज में बदल गई।
Rajgarh Iftar Party Controversy: बताया जा रहा है कि मुख्य मार्ग पर आयोजन होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मोहल्ले में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पचोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
प्रशासन ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।