US-Israel Iran War News: ‘ईरान युद्ध “भगवान के प्लान” का हिस्सा, ईसा मसीह ने इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप को चुना’, ईरान से युद्ध के बीच जानें किसने कही ये बात

Ads

US-Israel Iran War News: U.S. कमांडरों ने सैनिकों से कहा कि ईरान युद्ध “भगवान के प्लान” का हिस्सा है और इसे “आर्मगेडन” से जोड़ा।

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 09:18 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 11:41 PM IST

US-Israel Iran War News/ Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • अमेरिका-इजराइल और ईरान में जंग जारी है।
  • अमेरिका और इजराइल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं।
  • अमेरिका-इजरायली हमलों में ईरान के 787 लोगों की मौत हो गई है।

US-Israel Iran War News: नई दिल्ली: अमेरिका-इजराइल और ईरान में जंग जारी है। अमेरिका और इजराइल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। लगातार जारी अमेरिका-इजरायली हमलों में ईरान के 787 लोगों की मौत हो गई है। तीनो ही देशो के बीच भयंकर युद्ध जारी है और इस युद्ध के बीच, 30 से ज़्यादा मिलिट्री बेस पर (US-Israel Iran War News) मौजूद U.S. कमांडरों का बड़ा ब्यान सामने आया है।

ट्रंप को ईसा मसीह ने भेजा

US-Israel Iran War News: 30 से ज़्यादा मिलिट्री बेस पर मौजूद U.S. कमांडरों ने सैनिकों से कहा कि ईरान युद्ध “भगवान के प्लान” का हिस्सा है और इसे “आर्मगेडन” से जोड़ा। एक कमांडर ने कहा कि ट्रंप को “ईसा मसीह ने ईरान में आर्मगेडन लाने के लिए सिग्नल फायर जलाने के लिए चुना था।” मिलिट्री रिलीजियस फ्रीडम फाउंडेशन (MRFF) का कहना है कि उसे 110 से ज़्यादा ऐसी ही (US-Israel Iran War News) शिकायतें मिली हैं, जिनमें युद्ध को “बाइबिल के हिसाब से मंज़ूर” और ईसाई “एंड टाइम्स” का संकेत बताया गया है।

लेबनान में घुसी इजराइली सेना

ईरान से जारी जंग के बीच इजराइली सेना लेबनान में घुस गई है। इजराइली आर्मी ने लेबनान के 59 इलाकों को भी तुरंत घर खाली करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इजराइल ने लगातार दूसरे दिन लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए कई जगह बमबारी की। इधर ईरान में इजराइल के हमले में (US-Israel Iran War News) 4 दिन में 787 लोगों की मौत हो चुकी है। 153 शहरों को निशाना बनाया गया है।

अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है ईरान: अमेरिका

US-Israel Iran War News: अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान मोबाइल लॉन्चर के जरिए अलग-अलग जगह से मिसाइलें लॉन्च कर मिडिल-ईस्ट में ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी सेना ने कहा है कि वे इन खतरों को ढूंढकर बिना (US-Israel Iran War News) किसी हिचक के खत्म कर रहे हैं। बयान में कहा गया कि जहां भी मोबाइल लॉन्चर से हमले का खतरा मिलता है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। सेना ने एक वीडियो भी जारी किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-