चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी झूठी साबित हुई

Ads

चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी झूठी साबित हुई

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 06:46 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 06:46 PM IST

चंडीगढ़, दो मार्च (भाषा) चंडीगढ़ में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद प्रशासन ने कर्मचारियों और आवेदकों को बाहर निकालकर परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और अग्श्निशमन विभाग के कर्मियों, बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और एम्बुलेंस को पासपोर्ट कार्यालय भेजा गया।

उसने बताया कि कर्मचारियों और पासपोर्ट आवेदकों को सुरक्षित निकाल लिया गया तथा उसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

दिन में इससे पहले, पंजाब के जालंधर के दो स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे। हालांकि, यह धमकी झूठी निकली।

इससे पहले चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधन, पटियाला और हरियाणा के स्कूलों को भी ऐसी ही बम की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं।

चंडीगढ़ के कई स्कूलों को 27 फरवरी को इसी तरह के बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। उन्नीस फरवरी को पंजाब सिविल सचिवालय को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला था, लेकिन सचिवालय में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

भाषा राजकुमार माधव

माधव