कोलकाता से शिलांग जा रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी

कोलकाता से शिलांग जा रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी

कोलकाता से शिलांग जा रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी
Modified Date: February 14, 2026 / 02:53 pm IST
Published Date: February 14, 2026 2:53 pm IST

कोलकाता, 14 फरवरी (भाषा) शिलांग जाने वाली एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद विमान को शनिवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर ‘आइसोलेशन बे’ (पृथक क्षेत्र) में ले जाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 7304 को बम से उड़ाने की धमकी वाला संदेश यात्रियों के विमान में सवार होने से पहले मिला।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह चालक दल के एक सदस्य को विमान के शौचालय के भीतर हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिसमें कोलकाता से शिलांग जाने वाली उड़ान में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी।

प्रवक्ता ने कहा, “विमान की गहन तलाशी ली जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।”

प्रवक्ता के अनुसार, “विमान को ‘आइसोलेशन बे’ में स्थानांतरित कर दिया गया है और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।”

भाषा

प्रचेता पारुल

पारुल


लेखक के बारे में