मुंबई। मुंबई के सोमैया कॉलेज में एक दर्दनाक घटना हो गई जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स डे के दौरान हुई टग ऑफ़ वॉर गेम खेलते समय एक छात्रा की मौत हो गई है। मृतक छात्र का नाम जीबीन सनी है मिली जानकारी के अनुसार, घाटकोपर के सोमैय्या कॉलेज में इन दिनो स्पोर्ट्स डे का माहौल था इसी दौरान अचानक यह दुखदाई घटना घटित हुई।
ज्ञात हो कि स्पोर्ट्स डे में विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें टग ऑफ़ वॉर गेम भी था। इस गेम में जीबीन सनी ने भी हिस्सा लिया था मगर खेलते-खेलते वह ग्राउंड पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि इस गेम के लिए जीबीन ने बड़े ही उत्साह के साथ मैदान में एंट्री की और आस -पास के छात्र उसे चिअर्स भी कर रहे थे। उसे दौरान उसके दोस्त और जीबीन सनी रस्सी खींच रहे थे तभी जीबिन अचानक नीचे गिर जाते हैं।और तत्काल उन्हें घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। सनी की मौत किस वजह से हुई यह सामने नही आया है।