तमिलनाडु में जंगली हाथी के हमले में एक लड़के की मौत
तमिलनाडु में जंगली हाथी के हमले में एक लड़के की मौत
उदगमंडलम, 27 मई (भाषा) तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के गुडलूर के पास एक जंगली हाथी के हमले में 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दुकान से घर लौट रहा लड़का उस समय चौंक गया जब अचानक एक जंगली हाथी झाड़ियों से निकला और उस पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि लड़के की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण उसकी सहायता के लिए दौड़े और उसे बचा लिया। उन्होंने लड़के को पंडलुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
पंडलुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन अधिकारी भी इलाके में मानव-पशु संघर्ष को रोकने के प्रयासों में लगे हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना मंगलवार शाम को गुडालूर के पास पक्कनम में उस समय घटी जब लड़का अपने घर जा रहा था।
भाषा तान्या रंजन
रंजन

Facebook


