कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ नाश्ते पर हुई मुलाकात ‘सार्थक’ रही: शिवकुमार

Ads

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ नाश्ते पर हुई मुलाकात ‘सार्थक’ रही: शिवकुमार

  •  
  • Publish Date - November 29, 2025 / 11:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2025 / 11:25 AM IST

बेंगलुरु, 29 नवंबर (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने राज्य में जारी नेतृत्व विवाद के बीच शनिवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ नाश्ते पर हुई बैठक में ‘सार्थक’ चर्चा की।

सिद्धरमैया ने नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस आलाकमान के कहने पर उपमुख्यमंत्री को नाश्ते पर आमंत्रित किया था।

शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “आज सुबह कावेरी निवास पर माननीय मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से नाश्ते पर मुलाकात की। कर्नाटक की प्राथमिकताओं और आगे की राह पर एक सार्थक चर्चा हुई।”

भाषा जितेंद्र सिम्मी

सिम्मी