असम के बाढ़ पीड़ितों को बीआरओ ने पहुंचाई राहत

Ads

असम के बाढ़ पीड़ितों को बीआरओ ने पहुंचाई राहत

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 01:34 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 01:34 PM IST

ईटानगर, आठ अगस्त (भाषा) सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के ‘प्रोजेक्ट ब्रह्मांक’ ने असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

‘प्रोजेक्ट ब्रह्मांक’ के मुख्य अभियंता पंकज गोयल की अगुवाई वाली एक टीम ने पैसे और जरूरी सामान इकट्ठा किये, जिसमें खाने-पीने की चीजें, कपड़े, जूते-चप्पल और कंबल शामिल थे।

राहत सामग्री को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में ‘प्रोजेक्ट ब्रह्मांक’ मुख्यालय में इकट्ठा किया गया और चार अगस्त को असम के डिब्रूगढ़ भेजा गया।

बयान में कहा गया है कि प्रभावित परिवारों के बीच बांटने के लिए ये सामान डिब्रूगढ़ के रोटरी क्लब को सौंप दिए गए।

भयानक बाढ़ ने जमीन के बड़े हिस्से को जलमग्न कर दिया है, जिससे लोगों के जान-माल, आजीविका और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

असम में इस साल आई बाढ़ से 13 जिलों में लगभग 1.55 लाख लोग प्रभावित हुए और 98 लोगों की मौत हो गई।

भाषा प्रशांत देवेंद्र

देवेंद्र

शीर्ष 5 समाचार