दिल्ली में झपटमारी के मामले में भाई-बहन गिरफ्तार

Ads

दिल्ली में झपटमारी के मामले में भाई-बहन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 05:24 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 05:24 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मौर्य एन्क्लेव इलाके में मोबाइल फोन छीनने की वारदात के बाद 31 आपराधिक मामलों में कथित रूप से संलिप्त भाई-बहन की जोड़ी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान मनिंदर कौर उर्फ सिमरन (22) और अमनप्रीत सिंह (24) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के चंद्र विहार के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, मनिंदर आठ मामलों में शामिल रही है, जबकि अमनप्रीत 23 मामलों में संलिप्त रहा है, जिनमें झपटमारी, चोरी और अन्य अपराध के मामले शामिल हैं।

तितिक्षा शर्मा ने 18 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह पीतमपुरा स्थित वीआईपीएस से आयकर कॉलोनी की ओर पैदल जा रही थीं, तभी एक लड़के और एक लड़की ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

एक अधिकारी ने बताया, “आरोपी दोपहिया वाहन पर सवार होकर मधुबन चौक की ओर भाग गए।”

शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों ने एक दिन पहले भी इसी इलाके में इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया, जिसका समयपुर बादली इलाके में पता लगाया गया।

अधिकारी ने बताया, “घटना वाले दिन पुलिस टीम ने मनिंदर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने भाई की संलिप्तता का खुलासा किया और बताया कि छीना गया मोबाइल उसके पास है।”

पुलिस ने बताया कि इसके बाद अमनप्रीत को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

ताजा खबर