बोगोटा, 23 मार्च (एपी) लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया के दक्षिण पश्चिम हिस्से में सोमवार को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देश के रक्षामंत्री ने यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि यह ‘‘दुखद हादसा’ पुटुमायो प्रांत के एक दूरस्थ नगर पालिका पुएर्टो लेगुइज़ामो में हुई, जो पेरू और इक्वाडोर की सीमा से लगता है।
स्थानीय मीडिया द्वारा ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों में विमान दुर्घटनास्थल से काले धुएं का बादल उठता हुआ और सैनिकों से भरा एक ट्रक घटनास्थल की ओर तेजी से जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
सांचेज़ ने हरक्यूलिस सी-130 विमान में सवार सैनिकों की संख्या नहीं बताई लेकिन इसमें 120 लोगों के सवार होने की क्षमता है।
एपी धीरज रंजन
रंजन