दैवी शक्तियों के नाम पर और सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा : राज

Ads

दैवी शक्तियों के नाम पर और सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा : राज

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 01:09 AM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 01:09 AM IST

मुंबई 23 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को कहा कि अगर सत्ता में बैठे लोगों के आशीर्वाद और दैवीय शक्तियों के नाम पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा है तो इससे ज्यादा गंभीर कुछ नहीं हो सकता। राज ठाकरे ने यह टिप्पणी बलात्कार के आरोप में ‘स्वयंभू बाबा’ की गिरफ्तारी के बाद की है।

नासिक के रहने वाले ‘स्वयंभू बाबा’ अशोक खरात को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। उसपर महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन शोषण के आरोप हैं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा अंधविश्वास के खिलाफ और तर्कसंगतता के पक्ष में आवाज उठाई है।

उन्होंने बताया कि इसी वजह से दिसंबर 2013 में महाराष्ट्र विधानसभा में अंधविश्वास विरोधी विधेयक पारित किया गया था।

ठाकरे ने कहा, ‘यदि सत्ता में बैठे लोगों के आशीर्वाद और दैवीय शक्तियों के नाम पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा है तो इससे अधिक गंभीर कुछ नहीं हो सकता और यदि इसे समय रहते नहीं रोका गया तो समझ लीजिए कि महाराष्ट्र का असफल होना निश्चित है।’

भाषा

शुभम रंजन

रंजन