रांची, 20 सितंबर (भाषा) झारखंड के रांची में रविवार को ब्राउन शुगर बरामद कर एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना के आधार पर शनिवार को टेटरतोली-जोरार इलाके के एक मकान में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा गया।
नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया, ‘‘आरोपियों के पास से 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा 99,680 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।’’
उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा
राखी रंजन
रंजन