ओडिशा में एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार

ओडिशा में एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार

ओडिशा में एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार
Modified Date: September 2, 2023 / 01:57 pm IST
Published Date: September 2, 2023 1:57 pm IST

भुवनेश्वर, दो सितंबर (भाषा) ओडिशा के पुरी जिले में पुलिस ने एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल ने शुक्रवार शाम पिपली इलाके में छापेमारी कर 80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की।

उन्होंने कहा कि इस मामले में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान पुरी जिले के लिपुन पांडे और खुर्दा जिले के एस के अब्बास के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

अभिषेक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में