बीएसएफ के महानिदेशक का चार दिवसीय जम्मू दौरा समाप्त

बीएसएफ के महानिदेशक का चार दिवसीय जम्मू दौरा समाप्त

बीएसएफ के महानिदेशक का चार दिवसीय जम्मू दौरा समाप्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: September 7, 2020 7:32 pm IST

जम्मू, सात सितंबर (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने सोमवार को जम्मू क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ अग्रिम क्षेत्रों के अपने चार दिवसीय दौरे का समापन किया।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ”जम्मू के सीमांत क्षेत्र में महानिदेशक की चार दिवसीय यात्रा बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।”

उन्होंने कहा कि चार सितंबर को शुरू हुए दौरे के दौरान महानिदेशक ने जम्मू-सांबा और पुंछ-राजौरी में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के साथ ही बीएसएफ के संपूर्ण संचालन क्षेत्र का दौरा किया।

इस दौरान अस्थाना ने जवानों के साथ बातचीत की और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में