बीएसएफ ने बंगाल सीमा पर बांग्लादेशी पशु तस्करों की कोशिश नाकाम की

बीएसएफ ने बंगाल सीमा पर बांग्लादेशी पशु तस्करों की कोशिश नाकाम की

बीएसएफ ने बंगाल सीमा पर बांग्लादेशी पशु तस्करों की कोशिश नाकाम की
Modified Date: June 23, 2024 / 04:56 pm IST
Published Date: June 23, 2024 4:56 pm IST

कोलकाता, 23 जून (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को कुछ बांग्लादेशी तस्करों की उस कोशिश को नाकाम कर दिया जिसके तहत वे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके पशुओं के साथ पश्चिम बंगाल में प्रवेश करना चाहते थे। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

ब्रह्मपुर सेक्टर में मधुबन सीमा चौकी पर रविवार की सुबह 146वीं बटालियन के जवानों ने पांच-छह व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। वह दो गौवंशीय पशुओं के साथ बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र को पार कर भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

चुनौती दिए जाने पर उन्होंने धारदार हथियार दिखाकर जवानों को धमकाया।

जारी बयान में कहा गया कि एक जवान ने जब उन पर ग्रेनेड दागा तब उन्होंने जवान को घेर लिया और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।

आत्मरक्षा के लिए जवान ने दो बार गोली चलाई, जिसके बाद बदमाश अंधेरे और खेतों की ऊंची फसलों का फायदा उठाकर बांग्लादेश की ओर भाग गए।

इसके बाद जवानों ने मौके से दो मवेशी और दो धारदार हथियार जब्त किए।

एक दिन पहले भी मालदा के लोधिया सीमा चौकी पर 70वीं बटालियन के जवानों ने 14-15 बांग्लादेशियों को भाले और तलवारें लेकर घूमते देखा।

इस घटना के बाद बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ एक बैठक हुई, जिसमें बांग्लादेशी तस्करों के हमले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।

दोनों घटनाओं से पहले मधुबन में भी घटना हुई थी।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने इस मुद्दे को बीजीबी के समक्ष उठाया है।’

भाषा यासिर संतोष

संतोष


लेखक के बारे में