जींद में घरेलू कहल में बीएसएफ के जवान की सुआं घोंपकर हत्या

जींद में घरेलू कहल में बीएसएफ के जवान की सुआं घोंपकर हत्या

जींद में घरेलू कहल में बीएसएफ के जवान की सुआं घोंपकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: April 6, 2021 10:12 am IST

जींद, छह अप्रैल, (भाषा) हरियाणा में जींद जिले के सुरबुरा गांव में घरेलू कलह के कारण बीएसएफ जवान की पत्नी, साले व कुछ अन्य लोगों ने कथित रूप से सुआं घोंप कर उसकी हत्या कर दी। जवान 28 मार्च को ही एक महीने की छुट्टी पर घर आया था।

उचाना थाने की पुलिस ने बीएसएफ के मृत जवान संदीप (34) के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी व साले सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने बताया कि संदीप सीमा सुरक्षा बल (बीएफएस) में कार्यरत था और मणिपुर में तैनात था।

उचाना थाने के प्रभारी रविंद्र ने बताया कि सोमवार रात दंपति के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसकी पत्नी ने अपने मायके से भाई व अन्य को बुला लिया।

उन्होंने बताया कि महिला व उसके मायके वालों ने संदीप की कथित रूप से सुआं घोंप कर हत्या कर दी।

रविंद्र ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लिए छापेमारी की जा रही है।

भाषा सं. नोमान

नोमान


लेखक के बारे में