पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगी सीमा के पास बीएसएफ ने दो आतंकवादियों को मार गिराया
पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगी सीमा के पास बीएसएफ ने दो आतंकवादियों को मार गिराया
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हथियारों से लैस घुसपैठिए बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अटारी सीमा के निकट मारे गए।
सूत्रों ने बताया कि बल इलाके में तलाश अभियान चलाएगा, जिसके बाद ही इस बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। अभी इलाके में घना कोहरा छाया है।
भाषा सिम्मी निहारिका
निहारिका

Facebook


