पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने किया ढेर, पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कर रहा था घुसपैठ की कोशिश

Ads

पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने किया ढेर, पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कर रहा था घुसपैठ की कोशिश

  •  
  • Publish Date - January 15, 2021 / 04:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

चंडीगढ़, 15 जनवरी (भाषा) । पंजाब के अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- राम सेतु का निर्माण कैसे किया गया था? इस रिसर्च से सामने आएंगे कई र…

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बल ने बृहस्पतिवार की शाम सीमा पर लगी बाड़ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा था।

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस समारोह में इस साल शामिल नहीं होगा कोई विदेशी मेहमानः व…

अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने रात करीब साढ़े आठ बजे उसे गोली मारी और वह वहीं ढेर हो गया।