पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के बिस्कुट जब्त किए
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के बिस्कुट जब्त किए
कोलकाता, सात अक्टूबर (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बांग्लादेश सीमा के पास से 1.09 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं। अर्धसैनिक बल ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुर्शिदाबाद जिले में चारभद्र अग्रिम सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ की 146 बटालियन ने सोमवार रात को सीमा के पास एक खेत में छिपाकर रखे गए आठ सोने के बिस्कुट जब्त किए।
बयान के अनुसार, जब्त किए गए सोने का वजन 832.550 ग्राम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1.09 करोड़ रुपये है।
बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान बीएसएफ कर्मियों को घास की ढेरी असामान्य रूप से रखी दिखाई दी और जब उस क्षेत्र को खोदा गया तो लाल कपड़े में लिपटे सोने के आठ बिस्कुट मिले।
भाषा
राखी माधव
माधव

Facebook


