Budget 2020: नए टैक्स स्लैब में मोदी सरकार ने दी बड़ी छूट, लेकिन नियम एवं शर्तें लागू…

Budget 2020: नए टैक्स स्लैब में मोदी सरकार ने दी बड़ी छूट, लेकिन नियम एवं शर्तें लागू...

Budget 2020: नए टैक्स स्लैब में मोदी सरकार ने दी बड़ी छूट, लेकिन नियम एवं शर्तें लागू…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: February 1, 2020 9:28 am IST

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आम बजट को पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई क्षेत्रो में महत्वपूर्ण योजनाएं लागू करने की बात कही। वहीं, सरकार ने आम बजट में टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया है, साल 2020-21 के लिए नया टैक्स स्लैब पेश किया गया है। लेकिन सरकार ने इसमें कुछ नियम और शर्तें लगा दी है, जिसके अनुसार आप अपने हिसाब से टैक्स स्लैब का चुनाव कर सकते हैं।

Read More: कहर coronavirus का! सड़कों पर मिल रही लोगों की लाशें, WHO कर रही वैश्विक स्वास्थ आपातकाल घोषित करने की तैयारी

वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान ऐलान किया है कि सरकार ने जो नया टैक्स स्लैब लागू किया है वो वैकल्पिक होगी। इस नए टैक्स स्लैब का लाभ लेने वाले टैक्स पेयर को उन सारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा, जो उन्हें पुराने स्लैब में मिलती थी। यानी अगर आप पहले बीमा, निवेश, घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस जैसी कुल उन्हें 70 मुद्दे हैं जिनपर मिलने वाली छूट को त्यागना होगा। पहले टैक्स भरते हुए इन सभी चीज़ों की जानकारी देने पर टैक्स में छूट मिलती थी।

Read More: Budget 2020 पर राहुल गांधी बोले- इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण था, लेकिन खोखला

ये है नया टैक्स स्लैब
5% – 2.5 – 5 लाख कमाई पर
10% – 5-7.5 लाख कमाई पर
15% – 7.5 – 10 लाख कमाई पर
20% – 10 – 12.5 लाख कमाई पर
25% – 12.5 – 15 लाख कमाई पर
30% – 15 लाख और अधिक से ऊपर की कमाई पर

Read More: बजट घोषणा: LIC का लाभ लेने वाले लोग जरूर पढ़ें ये खबर, सरकार ने एक हिस्सा बेचने का किया ऐलान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"